चकिया। बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने मंगलवार को जुलूस निकालकर तहसीलदार को राष्ट्रपति को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में महाबोधि महाविहार के टेंपल प्रबंधन अधिनियम 1949 को रद्द करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं।
सोनहुल स्थित आश्रम से शुरू हुआ जुलूस तहसील मुख्यालय पहुंचा। जहां बौद्ध अनुयायियों ने नुक्कड़ सभा की। वक्ताओं ने महाबोधि महाविहार में बौद्ध धर्म से जुड़ी सभी ऐतिहासिक मूर्तियों, शिलालेख व शिल्पकृतियों को बोध गया स्थित संग्रहालय भिजवाने की मांग की। साथ ही महाबोधि महाविहार की प्रशासनिक समिति में केवल बौद्ध अनुयायियों को शामिल किए जाने की मांग की। लोगों ने तहसीलदार को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया।