यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन लागू करो, जेएनयू तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं, जेएनयू छात्रों का सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष जिंदाबाद, जेएनयू के छात्रों पर लिखी प्राथमिकी वापस लो, जातिवादी जेएनयू कुलपति को बर्खास्त करो, नारे के साथ शनिवार को आरवाईए आइसा और भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रतिवाद मार्च निकाला। लालपुर गांव स्थित भाकपा (माले) कार्यालय से नगर भ्रमण करते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
आरवाईए जिला काउंसिल सदस्य सुनैना कुमारी ने कहा कि लैंगिक और जातिगत भेदभाव के खिलाफ यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन को प्रभावी और सशक्त बना कर लागू करने जेएनयू छात्रसंघ पदाधिकारियों सहित 14 छात्रों को तिहाड़ जेल से तत्काल रिहा करने की मांग पर आज पूरे देश में प्रतिवाद मार्च आयोजित किया जा रहा है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) सुप्रीम कोर्ट की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में लैंगिक और जातिगत भेदभाव के खिलाफ यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर अस्थाई रूप से रोक लगाने पर चर्चा की गई। प्रतिवाद मार्च में अमित कुमार, योगेंद्र प्रसाद,अनिल पासवान, विजयी राम, लाल बरत राम, परमहंस राम,कमली बनवासी, प्रेम चौहान, विक्रमा चौहान, सुद्धु विश्वकर्मा, उर्मिला देवी, शमशेर चौधरी शामिल थे।