फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 300 क्विंटल धान की खरीद हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय किसान सहकारी समिति पर धान खरीद के अंतिम दिन मंगलवार को 8 किसानों से कुल 300 कुंटल धान की खरीद की गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर निर्धारित तिथि के अनुसार केंद्र पर खरीद प्रक्रिया पूरी की गई। केंद्र प्रभारी भोलानाथ यादव ने बताया कि अंतिम दिन क्षेत्र के तौसीफ खान, सत्य प्रकाश सिंह, चंद्रमा, चंद्रदेव पांडेय, रमेश गुप्ता सहित कुल 8 किसानों का धान खरीदा गया। किसानों का धान निर्धारित मानकों की जांच के बाद तौल कर क्रय किया गया। भुगतान की प्रक्रिया भी नियमानुसार पोर्टल पर दर्ज कर आगे बढ़ाई गई है। खरीद केंद्र पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से धान खरीद संपन्न हुई। किसानों ने समय से धान खरीद होने पर संतोष जताया। केंद्र प्रभारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें