फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हरियाणा से आया पिता बेटे को लेकर भागा, ढाई घंटे में गोपीगंज में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव में शनिवार शाम एक बच्चे को कार सवार व्यक्ति द्वारा ले जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर सर्विलांस, एसओजी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ढाई घंटे के भीतर उसे गोपीगंज से तलाश लिया गया। पुलिस ने बच्चे को मुक्त कराकर उसके पिता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रतनपुर गांव निवासी मेवालाल पटेल की पुत्री रजनी पटेल शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे अपने साढ़े पांच वर्षीय पुत्र शिवम के साथ सामान खरीदकर घर लौट रही थी। घर के समीप पहले से खड़ी एक कार से उतरे व्यक्ति ने अचानक बच्चे को गोद में उठाया और कार में बैठाकर पड़ाव की ओर फरार हो गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
रजनी ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और डायल-112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में स्थानीय पुलिस, सर्विलांस, एसओजी और एलआईयू की संयुक्त टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पीछा करते हुए ढाई घंटे के भीतर गोपीगंज से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रजनी पटेल की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हरियाणा के भिवानी जिले के निवासी सोमवीर से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। रजनी का आरोप है कि पति द्वारा मारपीट किए जाने से परेशान होकर वह दो माह पूर्व अपने मायके आ गई थी। शनिवार को उसका पति हरियाणा से कार लेकर आया और बेटे को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें