फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराया डंपर, फंसा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार शाम चार एक डंपर ओवरटेक करते समय आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में डंपर चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान सड़क पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। बिहार से डंपर तेज रफ्तार में वाराणसी जा रहा था।
विज्ञापन

चंदौली सदर नगर पंचायत में नेशनल हाइवे पर चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के समीप शाम चार बजे आगे चल रहे ट्रक से पास लेने के चक्कर में डंपर ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर का केबिन में चालक उसमें फंस गया। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक सदर संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जेसीबी का इस्तेमाल कर चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला।
चंदौली कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रयास कर चालक को निकाला कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें