फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस 17 घंटे लेट रही

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे के बीच ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है। शुक्रवार को डाउन राजेंद्रनगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस सवा दो घंटे लेट रही। वहीं नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस 17 घंटे लेट रही। इसे रात में 12 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था लेकिन यह दोपहर सवा दो बजे के करीब आई। इसी तरह अप और डाउन की अन्य ट्रेनें भी विलंबित रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आठ बजे तक डाउन की ओर जाने वाली नई दिल्ली भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 17 घंटे, पुरषोत्तम एक्सप्रेस 5 घंटे, आनंद विहार- भुवनेश्वर ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। वहीं फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे, नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस पौने 3 घंटे लेट रही। फिरोजपुर कैंट धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस ढाई घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस 3 घंटे, नई दिल्ली भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस 2 घंटे, नई दिल्ली राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस सवा 2 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ अप की ओर जाने वाली जयनगर उधना अंत्योदय एक्सप्रेस सवा 4 घंटे, जयनगर- आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस एक घंटे, पुणे सुपौल एक्सप्रेस ढाई घंटे, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सवा घंटे, अगरतल्ला- फिरोजपुर त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस 5 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें