फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पारिवारिक झगड़े के कारण फंदे से लटक कर दवा व्यवसायी ने दी जान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के वृंदावन कॉलोनी में मृत मुकेश मिश्र। फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी स्थित बाबा जी की कुटिया के समीप दवा व्यवसायी मुकेश मिश्रा ने अपने घर में दुपट्टे के फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह व्यावसायी ने पारिवारिक कलह बताया है।
विज्ञापन

वृंदावन कॉलोनी स्थित बाबा जी की कुटिया के समीप दवा व्यवसायी मुकेश मिश्रा उर्फ बबलू पत्नी नेहा और बेटी के साथ रहते थे। पत्नी निजी विद्यालय में शिक्षिका है। नेहा ने बताया कि शाम को लगभग साढ़े तीन बजे जब वह स्कूल से लौटी तो उनके घर के कमरे में कुत्ता भौंक रहा था। कमरा बंद था। पति मुकेश की बाइक खड़ी थी लेकिन वह कहीं नहीं दिख रहे थे। नेहा ने सूचना भतीजे को दी। भतीजा घर पर आया और दरवाजा खेलने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुला तो शाम छह बजे उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दीं। सूचना के बाद चौकी प्रभारी पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तुड़वाया तो देखा कि मुकेश की लाश पंखे की कुंडी के सहारे फंदे से लटक रही है। इस दौरान पास में ही सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें उन्होंने पारिवारिक कलह से ऊबकर जान देने की बात लिखी थी। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गमराज सिंह ने बताया कि शव फंदे से लटका हुआ था। मौके से सुसाइड नोट भी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें