पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी शिव मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ करते भक्त। स्रोत: जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। संस्कार भारती की ओर से मंगलवार की शाम नगर के कैलाशपुरी शिव मंदिर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इस दौरान बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे।
संस्कार भारती की ओर से सनातनी लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को कैलाशपुरी शिव मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। मंगलवार को मुख्य यजमान गोविंद वाटिका निवासिनी विमला देवी की देखरेख में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद हनुमान जी की आरती उतारी गई और भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।
संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष सतीश जिंदल ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन 117 मंगलवार से निरंतर चल रहा है। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष संजय राय, आलोक सिंह, सफेद, संजय अग्रहरि, शरद चंद्र मिश्रा, सुनील केसरी, गोपाल पांडेय, ललिता, नित्या उपाध्याय, रेनू सिंह, निधि तिवारी, ममता गुप्ता आदि थीं।