फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सालाना उर्स पर शहीद बाबा के मजार पर की चादरपोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्स कमेटी की ओर से क्षेत्र के डिग्घी गांव स्थित शहीद बाबा के दो दिवसीय सालाना उर्स के पहले दिन मंगलवार को कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान बाबा के मजार पर चादरपोशी की गई। साथ ही लंगर का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


पहले दिन नमाज फर्ज से पहले बाबा के आस्ताने पर गुस्ल के बाद नमाज फर्ज कुरानख्वानी, महफिले मिलाद शरीफ बाद नमाज जोहर, डिग्घी जामा मस्जिद से चादर व गागर उठाकर बाबा के आस्ताने पर चादरपोशी का कार्यक्रम हुआ। वहीं देर रात तक रुखसाना बानो व इश्तियाक भारती के बीच कव्वाली का मुकाबला हुआ। इस दौरान बाबा के प्रांगण में खिलौने, जलेबी आदि की दुकानें सजी हुई थीं। उर्स में अजमेर शरीफ से मलंग, देवा शरीफ से मस्तान के अलावा दूर दराज से साधु-संत, पीर- फकीर, मस्त- मलंग, मस्तान भी पहुंचे थे। सुरक्षा के दृष्टि से प्रशासनिक अमला भी सतर्क रहा। उर्स के दौरान भारी संख्या में गांव सहित आसपास के दर्जनों गांव के लोगों ने बाबा से दुआ ली। सकलडीहा के सपा विधायक प्रभु नारायण यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उर्स में पहुंचे। इस मौके पर कमेटी के सदर वसीम अहमद सरवर अली, बुद्धूलाल निगम, मुनव्वर अली, उमेर वारसी, जगन मौर्य, शिवदास, वारसी, मुन्ना अली, इकबाल अली आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें