फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहरी से कांपे हाड़, अलाव सहारा

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। नगर सहित जिले में पिछले दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते चकिया वन क्षेत्र सहित समूचा इलाका इस समय ठिठुर रहा है। हवा में गलन की वजह से लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए हैं। बुधवार को सुबह कड़ाके की ठंड के बाद भी स्कूल खुले होने की वजह से नन्हें नन्हे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को विवश हुए। इसमें कई ऐसे बच्चे रहे जो इस ठंड में भी पीठ पर बैग टांगे नंगे पांव स्कूलों को जाने को विवश हुए।
विज्ञापन

कुछ दिन की धूप के बाद अचानक मैदानी क्षेत्रों में आई ठंड से जनपद का समूचा इलाका कोल्ड चेंबर के रूप में बदल गया है। हवा में जबर्दस्त गलन होने की वजह से पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। हाड़ कंपाती ठंड के चलते गरीब तबका बेहाल हो गया है तथा आम आदमी का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कड़ाके की ठंड में लोगों के लिए अलाव और पुआल ही सहारा बना हुआ है। इस ठंडी में आम आदमियों की कौन कहे पशु पक्षी भी पनाह ढूंढते नजर आ रहे हैं। नगर के जीटी रोड पर कूडे़ करकटाें को जलते देख आवारा पशुआें ने पूरे दिन वहां अपना ठिकाना बना लिया था। बुधवार को ठंड और कोहरे का असर रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भी दिखाई पड़ा। बूढ़े बच्चे और महिलाओं के साथ सफर करने वाले यात्री सर्द हवाओं के चलते ठिठुरते रहे। शाम होते ही लोगों के घरों में दुबकने की वजह से नगर के अधिकांश चहल पहल वाले इलाके ठंडी के चलते वीरान हो गए।
इनसेट
कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार थमी
मुगलसराय। एकाएक बढ़े ठंड और कोहरे के कारण बुधवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई। ट्रेनों के लेटलतीफी के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजधानी सहित कई प्रमुख ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। जबकि 115 इलाहाबाद-मुगलसराय पैसेंजर को रद्द कर दिया गया। विलंबित डाउन की ट्रेनों में 12382 पूर्वा आठ घंटे, 12402 मगध आठ घंटे, 19047 सूरत भागलपुर चार घंटे, 13240 मथुरा पटना तीन घंटे, 12802 पुरुषोत्तम पांच घंटे, 14056 ब्रह्मपुत्र पांच घटे, 12988 अजमेर सियालदह नौ घंटे, सियालद, पटना, हावड़ा, भुवनेश्वर राजधानी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पांच से सात घंटे तक विलंबित रही। जबकि अप में 12987 सियालदह अजमेर पांच घंटे और 13111 लालकिला को मुगलसराय से डाउन में 13112 बनाकर चलाने का क्रम अभी भी जारी है।
विज्ञापन


आसमान कोहरे से ढका, लौटी ठंड
ठंड से सहमे लोग घरों में दुबकने को हुए विवश
चंदौली। बुधवार को प्रकृति ने कोहरे की चादर ओढ़ ली और सर्द हवाओं ने आमजन को घरों में दुबकने के लिए विवश कर दिया। बुधवार को सुबह भगवान भास्कर को नमन करने वालों की तमन्ना कोहरे की घनी चादर ने पूरी नहीं होने दी। मौसम ने ऐसी करवट बदली कि लोेग एक बार फिर गर्म कपड़ों से लद गए। जगह-जगह अलाव जलाकर आग ताप रहे लोग ठंड पर ही चर्चा करते नजर आए। मध्याह्न तक भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दोपहर बाद जब धूप खिली तो लोगों को ठंड से फौरी तौर पर राहत मिली। लेकिन जैसे ही शाम ढलने को हुई गलन एक बार फिर बढ़ने लगी। ठंड की मार से गरीब वर्ग काफी प्रभावित रहा। ठंड के तेवर गत मंगलवार से ही नजर आने लगे थे लेकिन जिला प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। इससे सड़कों पर रात गुजारने वाले गरीबों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड से कांपते गरीब प्रशासनिक व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें