फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर दुर्व्यवस्था देख बिफरे डीआरएम

Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। डीआरएम अनूप कुमार ने शुक्रवार को चंदौली-मझवार स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियों पर फटकार लगाई और हिदायत दी कि कमियों को तत्काल दूर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीआरएम ने मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान तमाम चीजों को बारीकी पूर्वक देखा। सबसे पहले वे वेटिंग हाल पहुंचे। वहां गंदगी और दुर्व्यवस्था को देख बिफर पड़े। स्टेशन मास्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि समस्या तत्काल दूर हो जानी चाहिए। उन्होंने आरक्षण केंद्र, प्रतिक्षालय, कंट्रोल रूम और प्लेटफार्म का एक-एक कर निरीक्षण किया। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने निर्देश दिया कि यह समस्या तत्काल दूर किया जाए, ताकि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को पानी के लिए यहां वहां भटकना न पड़े। श्री कुमार टिकटों के दर और यात्री गाड़ियों के आवागमन की आधी-अधूरी सूची देखकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि कार्यों के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है। अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें। यदि किसी कार्य को संपादित करने में कठिनाई आ रही तो हमें अवगत कराया, समस्या का निराकरण किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालक प्रबंधक संजय कुमार सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें