फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस पशुओं संग सात तस्कर चढ़े हत्थे

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को प्रात: आठ बजे क्षेत्र के नौबतपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर तीन लग्जरी गाड़ी और एक ट्रक से 20 मवेशी बरामद करने के साथ ही सात पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। मवेशी इलाहाबाद से पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जगदीशचंद्र यादव को सूचना मिली की पशु तस्कर लग्जरी गाड़ी और ट्रकों में बैल लादकर बिहार की तरफ जाने वाले हैं। उन्होंने उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह और रविंद्र पांडेय के नेतृत्व में वाहनों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया। पुलिस टीम मंगलवार को नेशनल हाईवे पर चंदौली से बिहार की तरफ जा रहे वाहनों की जांच पड़ताल करने लगी। टीम ने एक ट्रक और तीन लग्जरी गाड़ियों से 20 मवेशी तथा सात पशु तस्करों को पकड़ा और सभी को थाने ले आई। पशु तस्करों को जेल भेज दिया। तलाशी के दौरान पशु तस्करों के पास तीन चाकू भी बरामद हुए। छह पशु तस्कर इलाहाबाद के निवासी और एक चंदौली थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जगदीशचंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए मवेशी इलाहाबाद से पंडुआ पश्चिम बंगाल वध के लिए ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें