फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से हो रही खुदाई रोकी जाए

Wed, 21 May 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। क्षेत्र के चंदरखा गांव में ग्राम समाज के तालाब की खुदाई मनरेगा मजदूरों से न कराकर जेसीबी मशीन से कराई जा रही है। जिससे नाराज ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को बीडीओ से मिला। साथ ही जेसीबी मशीन से हो रही तालाब की खुदाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा तालाब की खुदाई जेसीबी मशीन से कराने के बाद मिट्टी को कालोनाइजरों को बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चंदरखा गांव में जाब कार्डधारी मजदूर काम की मांग को लेकर चक्कर लगा रहे हैं। जबकि गांव के कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक तालाब की खुदाई जेसीबी मशीन से कराने के बाद मिट्टी को कालोनाइजरों को बेचने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान की मिलीभगत से ही कतिपय लोगों द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना रहा कि गांव के फिरोज अली के खेत से महेश यादव के खेत तक करीब आठ सौ मीटर नाले की खुदाई भी पूर्व में जेसीबी मशीन से कराई जा चुकी है। इसी बात से नाराज ग्रामीणाें का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को खंड विकास अधिकारी से मिलकर जेसीबी मशीन से हो रही तालाब की खुदाई पर रोक लगाने की मांग की। बीडीओ से मिलने वालों में पखंडू पाल, मंजू देवी, नखड़ू, गिरजा देवी, गुड़िया एवं मेवालाल आदि शामिल रहे।
अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ
सुरेंद्र प्रताप ग्राम प्रधान चंदरखां का कहना है कि गांव का तालाब है और यहीं के लोग जेसीबी मशीन से उसकी खुदाई करा रहे हैं। ऐसे में इस मामले में मैं कुछ नहीं कर सकता। बहरहाल ग्राम पंचायत की ओर से अभी तक कोई भी कार्य शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई
खंड विकास अधिकारी नियामताबाद एससी अस्थाना ने कहा कि ग्राम समाज के तालाब की खुदाई जेसीबी मशीन से कराने की लिखित शिकायत मिली है जिसकी जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें