फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई रिजल्ट: नतीजा जान झूम उठे मेधावी

Wed, 21 May 2014 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। सीबीएसई बोर्ड के दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। इंटरनेट पर परीक्षाफल देखने के लिए छात्र-छात्राओं में होड़ लग गई। किसी ने साइबर कैफे तो किसी ने मोबाइल पर अपना परिणाम जाना। कई ऐसे विद्यार्थी भी थे, जिन्होंने अपने गुरुजी लोगों से यह खुशखबरी सुनी। कुल मिलाकर 2014 का परीक्षा परिणाम बच्चों को फील गुड करा गया।
विज्ञापन

साल भर की मेहनत को पन्नों में उकेरने वाले सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का इंतजार कई दिनों से था। मंगलवार की सुबह उनके लिए खास थी। जैसे ही परिणाम इंटरनेट पर आने शुरू हुए, विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान होता गया। मेहनत के अनुरूप परिणाम आने वाले छात्र जहां खुशी से झूम रहे थे, वहीं कम नंबर पाने वाले छात्रों के चेहरे पर मायूसी छायी हुई थी। नगर स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल और दुलहीपुर के सनबीम का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। वहीं केंद्रीय विद्यालय के 203 छात्र-छात्राओं में सात असफल रहे। यहां 10 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। एसजी पब्लिक स्कूल के 282 विद्यार्थियों में 279 सफल रहे। जबकि सनबीम दुलहीपुर के सभी 124 विद्यार्थी सफल रहे।
पड़ाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सेंट अल-हनीफ एजुकेशनल सेंटर सेमरा के सभी विद्यार्थी सफल रहे। वहीं अतिका अंसारी, अली फानूरी, गुलपशा अंजुम, जुबैर आलम अर्चना पांडेय, कुमारी प्रियंका ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बबुरी संवाददाता के अनुसार यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के अनिल कुमार मौर्या, करुणा सिंह, कविता चौरसिया, प्रज्ञा सिंंह, संजय कुमार सहित आठ छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट.....................
सफल छात्र
1. शैलेंद्र कुमार यादव
केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय
10 सीजीपीए
लक्ष्य- मैकेनिकल इंजीनियर

2. जिशान अतहर खान
केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय
10 सीजीपीए
लक्ष्य- इंजीनियर

3. कृष्ण प्रसाद राय
केंद्रीय विद्यालय मुगलसराय
10 सीजीपीए
लक्ष्य- डाक्टर

4. गुलफ्सा अंजुम
सेंट अल हनीफ स्कूल
10 सीजीपीए
लक्ष्य - प्रोफेसर

5. अतिका अंसारी
सेंट अल हनीफ स्कूल
10 सीजीपीए
लक्ष्य- आईएएस

6. प्रज्ञा सिंह
यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी
10 सीजीपीए
लक्ष्य- सोशल वर्कर

7. अभिषेक वर्मा
एसजी पब्लिक स्कूल
10 सीजीपीए
लक्ष्य- इंजीनियर

8. शुभम
सनबीम दुलहीपुर
10 सीजीपीए
लक्ष्य- डाक्टर

9. सृष्टि श्रेया
सनबीम दुलहीपुर
10 सीजीपीए
लक्ष्य - प्रशासनिक अधिकारी

10. मयंक पांडेय
सनबीम दुलहीपुर
10 सीजीपीए
लक्ष्य - मैकेनिकल इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें