चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें कांग्रेसियों ने गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले की निंदा की। आरोप लगाया कि भाजपा शासित गुजरात में उत्तर भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुुई है।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा गुजरात सरकार क्षेत्रवाद पर उतर आई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले सुनियोजित तरीके से किए जा रहे हैं, जो भाजपा सरकार के संरक्षण में हो रहा है। एक भी दंगाइयों के ऊपर कार्यवाही नहीं होना सरकार की नाकामियों को बताता है। अंत में निर्णय लिया कि यदि गुजरात का कोई भी नेता चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश आता है तो कांग्रेस पार्टी जनसहयोग से उनका विरोध करेगी। इस अवसर पर देवी चौबे,नारायण मूर्ति ओझा, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, बाबा गोंड, रमाशंकर सिंह, जय प्रकाश पटेल, अमित पांडेय उपस्थित थे।