फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटिंग के बाद राजस्वकर्मियों और अधिवक्ताओं का विवाद हुआ खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय । एसडीएम के स्टेनों की पिटाई अधिवक्ता द्वारा किये जाने बाद मुगलसराय तहसील में उत्पन्न विवाद शनिवार को एसडीएम कार्यालय में राजस्वकर्मियों और अधिवक्ताओं की बैठक के बाद समाप्त हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने नये वर्ष में आपसी सौहार्द के साथ कार्य करने का एक दूसरे से वादा किया।
विज्ञापन

पिछले दिनों एक दस्तावेज की नकल लेने के दौरान अधिवक्ता शैलेन्द्र सिह अन्य के द्वारा एसडीएम मुगलसराय दीप्तिदेव के स्टेनों शफीक अहमद की पिटाई कर दी गई थी। इसके बाद उनकी ओर से अधिवक्ता सहित अन्य दो के विरूद्ध अलीनगर थाने में एफआईआर कराई। जिसमें बाद एक तरफ राजस्वकर्मी अधिवक्ता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गये तो दूसरी तरफ अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर वापस लेने के लिए वकील भी लामबंद हो गये । इस पूरे प्रकरण के लिए शनिवार को एसडीएम दीप्तिदेव की उपस्थिति में तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय में राजस्व कर्मियों और अधिवक्ताओं के बीच बैठक हुई। जिसमें एक तरफ से अमीन संघ के प्रतिनिधि व स्टेनो व दूसरी तरफ से अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह, मुगलसराय तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वामीनाथ पाठक, विद्या सिंह, अनिल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें