फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में तराशे जाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। माध्यमिक विद्यालयों के खेल और व्यायाम शिक्षकों की बैठक शनिवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज सभागार में हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य रूप से खेल गतविधियां आयोजित कराने का निर्देश दिया। कहा कि प्रत्येक विद्यालय किसी एक या दो खेल का चयन कर उसे माडल खेल के रूप में विकसित करें और छात्रों को उसमें दक्ष करें।
विज्ञापन

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षकों को बताया कि किस तरह खुद अनुशासित रहकर छात्रों को भी अनुशासन का पाठ पढ़ाया जा सकता है। उन्होंने गुणवत्तापरक शिक्षा के सुझाव भी दिए और विद्यालयों में व्यायाम, योग और खेलों को जरूरी बताया। बताया कि आगामी नवंबर या दिसंबर माह में जनपद में मंडलीय खेल प्रतियोगिता आयोजित होनी है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें ताकि जनपद के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। कहा कि केवल मंडलीय प्रतियोगिता के लिए ही नहीं बल्कि विद्यालयों में नियमित रूप से खेलों का आयोजन करें और खेल पदाधिकारी और व्यायाम शिक्षक छात्रों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप खेल का चयन करने में मदद करें और उन्हें बराबर अभ्यास कराते रहें। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय के खेल शिक्षक और प्रधानाचार्य से अपने पसंद के किन्ही दो खेलों का चयन करने को कहा और शिक्षकों द्वारा चुने गए खेलों को रजिस्टर में दर्ज भी कराया। कहा कि विद्यालयों में खेल गतिविधियों की बराबर निगरानी भी कराई जाएगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. राजेश त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, सूरज, आशीष, रामआधार यादव, अशोक कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें