फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया निर्माणाधीन कैनाल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय विधायक सुशील सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र के मानिकपुर में कर्मनाशा नदी पर स्थापित निर्माणाधीन लिफ्ट कैनाल का निरीक्षण किया। जंहा उन्होने कैनाल के निमार्ण की प्रगति में शिथिलता बरने पर असंतोष प्रकट किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर अपने दल बल के साथ मानिकपुर स्थित कैनाल पर पहुंचे विधायक के तेवर काफी शक्त रहा। उन्होने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य सुस्त रहने पर फोन से विभागीय अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और कार्य प्रणाली में बदलाव लाने की चेतावनी दी। उन्होने ने कैनाल के निर्माण के लिए प्रमुख सचिव और जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होने बताया कि कैनाल चालू होने से क्षेत्र के कई गांवों के किसानों को धान की फसल में पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। बताया कि कैनाल के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और उनको कार्य को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है। कहा कि पंप कैनाल के निमार्ण के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। कहा कि अगर विभाग को जरुरत पड़ा तो वह अपनी विधायक निधी से धन अवमुक्त कराकर कैनाल को चालू कराएगें। इस दौरान पूर्व प्रमुख दुखरन राय, महेन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें