सकलडीहा। शिकायत के बाद भी नहरों में पानी न छोड़े जानेेे से नाराज मनियारपुर गांव के किसान रविवार को धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि डीएम के छह दिन पूर्व निर्देश दिए जाने के बावजूद सिंचाई विभाग नहरों में पानी नहीं छोड़ रहा है। चेताया कि शीघ्र नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो वे मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने को विवश होंगे।
किसानों का आरोप था कि क्षेत्र के सत्ताधारी विधायक के होने के बाद भी किसानों को पानी के लिये परेशानी उठानी पड़ रही है। बीते 15 दिनों से किसान पानी के लिये तहसील का चक्कर काट रहे हैं। डीएम के आश्वासन के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे सैकड़ों एकड़ फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के अंदर नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो वे मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जतायेंगे। धरना देने वालों में किसान नेता नितिन तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी, गुड्डु मौर्या, गणेश, सोनू यादव, रामसेवक तिवारी, मुरली, बबलू तिवारी, मुसाफिर विश्वकर्मा, विजयी तिवारी, गौरी राम, अपरवल, लालबिहारी, ओमकार विश्वकर्मा मौजूद रहे।