फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटेशन पर निबंध से समझाया स्वच्छता का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज की ओर से चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार के निर्देश पर स्वच्छता का महत्व विषय पर स्टेशन प्रांगण में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रात: दस बजे से शुरू होकर दो घंटे तक चली। प्रतियोगिता में रेलवे इंटर कॉलेज के साथ नगर के अन्य विद्यालयों के भी छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षक के रूप में उपस्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ अनिल यादव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से इस कहावत में यकीन रखती है कि ‘बदलाव घर से शुरू होता है।’ कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिये जरूरी है कि जहाँ हम रहते हैं, जहाँ हम कार्य करते हैं, वे जगह साफ हो और हम उन्हें स्वच्छ रखें । मंडल यांत्रिक अभियंता पुष्कर सिंह ने कहा कि स्वच्छता, सुव्यवस्था और सफाई बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर मंडल कार्मिक अधिकारी चंद्रशेखर आजाद, प्राचार्य मेजर अमरेन्द्र सिंह, अजय कुमार, अमित बैनर्जी, सौरभ तिवारी, अविनाश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें