फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजीएम ने किया बैंक की शाखा का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगढ़। तिवारीपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का वाराणसी जोन के सहायक महाप्रबंधक दीपक ज्योति ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने शाख के कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले उपभोक्ताओं को बैंकिंग सुविधाओं को भरपूर लाभ दिलाए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति व अन्य व्यापारियों ने एजीएम को पत्रक सौंप किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड नहीं दिए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बैंक कर्मियों द्वारा खातों को आधार कार्ड से लिंक कराने में स्टाफ की कमी बताई जाती है और खाता खोलने में 15 दिन लगते हैं। वहीं रेकरिंग और फिक्स डिपॉजिट की सुविधा न मिलने से व्यापारियों को दूसरे बैंकों में जाना पड़ता है। व्यापार मंडल के महासचिव देव जायसवाल ने एजीएम से शाखा में शीघ्र रिक्त चल रहे पदों को भरने का भी अनुरोध किया। एजीएम ने शाखा प्रबंधक राजीव जैन को व्यापारियों के हित में वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल पत्र लिखने का निर्देश जारी किया और अपने स्तर से भी शीघ्र समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया। पत्रक देने वालों में हरिशंकर पटेल, हनुमान सेठ, विजय केसरी, रामाधार, लाल साहब शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें