फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आओ-पहले पाओ के तहत मिलेगा सोलर पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सोलर सिंचाई पंप के लिए शासन ने नई योजना संचालित शुरू की है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को इधर उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है। कृषि उपनिदेशक विजय सिंह ने बताया कि 18 अगस्त के बीच किसानों का पंजीकरण होगा। सरकार ने इस योजना का नाम पहले बैंक ड्राप्ट लाओ-पहले सोलर पंप पाओ नाम दिया है। इस योजना के तहत इस वर्ष कुल 122 सोलर पंप लगाने की योजना है।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक विजय सिंह ने बताया कि सरकार के द्वारा दिए लक्ष्य के अनुसार दो एचपी के 20, तीन एचपी का 90, तीन एचपी एसी के 10 तथा पाचं एचपी के दो पंप लगाने की योजना है। जिसके लिए किसानों को दो एचपी के लिए 50 हजार आठ सौ 20, दो एचपी एसी के लिए 51 हजार आठ सौ 40, तीन एचपी डीसी के लिए 80 हजार नौ 97, तीन उचपी एसी के लिए 77 हजार सात सौ तथा पांच एचपपी के लिए दो लाख पांच हजार दो सौ रुपये का ड्राफ्ट कंपनी के नाम से देना होगा। बताया कि लाभार्थी किसानों द्वारा ड्राफ्ट जमा करने के बाद ही पहले आओ-पहले पाओ योजना में शामिल किया जाएगा। बैंक ड्राफ्ट देने के बाद कृषि उपनिदेशक कार्यालय द्वारा किसान को रसीद दी जाएगी जो इस योजना के लिए मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें