फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 लाख रुपये की अनियमितता मिलने पर एडीओ पंचायत पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। धानापुर विकास खंड के अहिकौरा गांव में लाखों रुपये की अनियमितता का मामला सामने आया है। जिला पंचायत राज अधिकारी उमाशंकर मिश्र ने निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी मिलने पर एडीओ पंचायत की वेतन वृद्धि रोक दी है। साथ ही एक सप्ताह के भीतर अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। वहीं गांव की साफ-सफाई में रुचि नहीं लेने वाले पांच सफाई कर्मचारियों का मार्च माह का वेतन भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन

अहिकौरा गांव में 62 लाख 67 हजार 400 रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाने थे। लेकिन डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बुधवार को जब अहिकौरा गांव का औचक निरीक्षण किया विकास कार्यों की हकीकत देख हतप्रभ रह गए। गांव में मात्र तीन शौचालयों का निर्माण कराया गया था। वहीं पंचायत भवन सहित प्राथमिक विद्यालय भवन की हालत खस्ता थी। विद्यालय का शौचालय भी उपयोग लायक नहीं था। गांव में नियुक्त सफाई कर्मी भी अनुपस्थित मिले। डीपीआरओ ने बताया कि अहिकौरा गांव में विगत तीन वर्षों में राज्य वित्त और चौदहवां वित्त के तहत कुल 62 लाख 67 हजार 400 रुपये दिए गए हैं। बावजूद इसके विकास कार्य नहीं होना घोर लापरवाही है। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत बैजनाथ की वेतन वृद्धि रोकने का निर्देश दिया। साथ ही अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों श्यामजी, बेचू, विकास, राजीव और जरीना का एक माह के वेतन पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें