फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेल परियोजना के खिलाफ किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनियां। अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मथेला पुल पर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गेल परियोजना के नाम पर जिला प्रशासन किसानों की उपजाऊ जमीन को जबरदस्ती अधिग्रहण करना चाहती है। चेताया कि यदि किसानों के साथ अन्याय हुआ तो संगठन्र आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुशवाहा ने कहा कि हल्दिया से जगदीशपुर जाने काली गेल की पाइप लाइन परियोजना के लिए किसानों की भूमि को हड़पने की साजिश हो रही है। कहा कि परियोजना के संबंध में क्षेत्र के किसानों से जिला प्रशासन द्वारा आपत्ति मांगी गई थी। लेकिन सरकार किसानों के आपत्ति का निस्तारण के बगैर ही जमीन कर अधिग्रहण करना चाहती हैं। कहा कि सरकार के इस निर्णय को किसान बर्दाश्त नही करेंगा और अपने हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। कहा कि परियोजना के खिलाफ दुर्गावती (बिहार) से लेकर चंदौली और वाराणसी के किसान सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। अंत में जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार सकलडीहा को प्रेषित किया गया। इस दौरान रमेश राजभर, विजई राम, दिनेश सिंह, बबलू गुप्ता, पन्नालाल, प्रमोद मौर्य, हरिनारायन मौर्य, रामअवध यादव, सत्येंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह, गुलाब चौरसिया, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें