फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वेदशी जागरण मंच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय । स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जा रहे स्वदेशी संकल्प सप्ताह के पांचवें दिन शनिवार को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज परिसर में किया गया । प्रतियोगिता का विषय, स्वदेशी से हीं देश का विकास सम्भव, था। विषय की प्रतिस्थापना एवं प्रतियोगिता के नियमों के बारे में डॉ अनिल यादव बताया कि भूमंडलीकरण के वर्तमान युग में स्वदेशी अभी भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने भारत माता और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें छह ने विषय के पक्ष में एवं चार ने प्रतिपक्ष में अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय संपर्क प्रमुख आनन्द श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार ने एवं संचालन प्राचार्य मेजर अमरेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्या रतन टिर्की, रमेश सिंह यादव, विपिन तिवारी, मुखरा, प्रदीप चौधरी, शिवनरायण, अभिषेक पोद्दार आदि शिक्षक व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें