फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला में 80 युवाओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सेवायोजन विभाग की ओर से शुक्रवार को रेवसा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें 250 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के बाद 80 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

रोजगार मेला में डिजिटल इंडिया प्राइवेट , जी फोर एस सिक्योर साल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। उन्हें अप्रेंटिसशिप, करियर प्लान व स्वरोजगार के बाबत मार्ग दर्शन कराया गया। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। योग्यता के अनुसार कंपनियों की ओर से मानदेय दिया जाएगा। डिजिटल इंडिया में 29, सिक्योर साल्यूशन में 30 व बीमा निगम में 21 युवाओं का चयन किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी गिरीजेश गुप्ता ने कहा कि बेरोजगारी खत्म करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। सेवामित्र पोर्टल इसमें काफी कारगर साबित हो रहा है। इस दौरान आइटीआइ के प्रधानाचार्य जयप्रकाश यादव, आनंद श्रीवास्तव, अब्दुल कुद्दूश, जयनन्द यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें