चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के चुनाव के लिए बुधवार को गहमागहमी के बीच नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। आठ प्रमुख पदों के लिए आठ लोगों ने पर्चा दाखिल किया। ऐसे में सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को सुबह 10 बजे नामांकन की प्रक्रिया डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के सभागार में शुरू हुई। महामंत्री झन्मेजय सिंह ने बार के 360 सदस्यों की सूची चुनाव समिति को सौंपी। सबसे पहले अध्यक्ष पद के लिए अमरेंद्र प्रताप सिंह ने पर्चा जमा किया।
इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राम प्रकाश मौर्य, महामंत्री पद पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पद पर अभिनव आनंद सिंह ने नामांकन किया। इसी तरह कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर सतीश मौर्य, संयुक्त सचिव पद पर दुष्यंत यादव और पुस्तकालय मंत्री पद अवकाश कुमार ने पर्चा दाखिल किया।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के लिए पंचानन पांडेय, लाल प्यारे श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, राजेंद्र प्रसाद पाठक, विद्याचरण सिंह, आनंद सिंह, निजामुद्दीन, अनिल सिंह, सुजीत सिंह, संतोष कुमार सिंह, राज बहादुर सिंह आदि ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान बहादुर यादव, हिटलर सिंह, दिलीप सिंह, मणिशंकर राय, चंद्रभूषण यादव, शमशुद्दीन, सुल्तान अहमद, अमित सिंह आदि मौजूद थे।