जलकुंभी से पटे तालाब की हुई साफ सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
चहनियां। स्थानीय ब्लाक के मथेला गांव के राजस्व गांव लोलपुर गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर स्थित बने तालाब की सफाई की फरियाद जिम्मेदारों ने नहीं सुनी तो रविवार को ग्रामीणों ने फावड़ा उठा लिया और तालाब के जलकुंभी सहित अन्य गंदगी को हटाया। गांव में इसकी प्रशंसा हो रही है।
भूगर्भ जल स्रोत रिचार्ज के प्रमुख साधन तालाबों को बचाने की चहुंओर जद्दोजहद की जा रही है। दूसरी तरफ चहनियां ब्लाक के मथेला के राजस्व गांव लोलपुर स्थित हनुमान मंदिर स्थित तालाब के समीप बने दो एकड का तालाब गंदगी से पट गया था। चार वर्षों से तालाब में जलकुंभी की वजह से तालाब का पानी नहीं दिख रहा था। तालाब सूखने के कगार पर पहुंच गया। पशु पक्षियों के पेयजल की संकट होने लगी। ग्रामीणों ने कई बार सचिव, बीडीओ से तालाब की सफाई की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर रविवार को ग्रामीण गोलबंद हुए और फावड़ा, रस्सी, जाल आदि लेकर तालाब की सफाई में जुट गए। पहले दिन बड़े पैमाने पर सफाई कर दी गई। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखा गया। अभियान में जुटे लोगों ने कहा कि यह अभियान तालाब साफ होने तक जारी रहेगा। तालाब की सफाई में मिथिलेश पांडेय, प्रकाश शंकर पांडेय, रमाकांत तिवारी, जुलुम तिवारी, कृष्णकांत पांडेय, सत्या पांडेय, बृजराज पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, अमरनाथ पांडेय, दीपक पांडेय, मुकेश पांडेय रहे।
रिपोर्ट-छोटेलाल पांडेय
संपादन- कृष्ण मुुरारी मिश्र
बाइट-1200