पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है। महत्वपूर्ण ट्रेन भी घंटों विलंब से चल रही है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दून और महाबोधी एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहीं। वहीं पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
वैैसे तो एक पखवारे से उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से डाउन की ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला चल रहा है। अब बिहार और पूर्वांचल में ठंड और कोहरे की वजह से अप की ट्रेन भी प्रभावित होने लगी है। रेलवे ने ट्रेनों की टाइम टेबल सुधारने के लिए एक दर्जन से अधिक जोड़ी ट्रेनों का संचालन रदद कर दिया है लेकिन इसके बाद भी ट्रेनों का टाइम टेबल सुधर नहीं रहा है। सोमवार को डाउन की ओर जाने वाली पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति साढ़ चार घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेससाढ़े तीन घंटे, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस दो घंटे, पंजाब मेल डेढ़ घंटे,नंदनकान एक्सप्रेस दो घंटे, नार्थईस्ट दो घंटे, विभुति एक्सप्रेस एक घंटे,सिमांचल एक घंटे की देरी से आई। जबकि डाउन दून एक्सप्रेस निरस्त रही। इसी तरह अप की ओर जाने वाली भागलपुर सूरत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे, पुरुषोत्तम आधे घंटे की देरी से स्टेशन पर आई। अप महाबोधी एक्सप्रेस निरस्त रही।
कंदवा। बरहनी विकास खंड के मचवां गांव में सोमवार को दोपहर में लगभग दो बजे सावित्री देवी (70) की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवारीजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार जमानिया गंगा घाट पर कर दिया। घर वालों के अनुसार स्वर्गीय जमुना पांडेय की पत्नी सावित्री देवी स्नान कर बैठी थी कि उनके बदन बदन में कंपन होने लगा। परिवारीजनों ने एक निजी विद्यालय पढ़ाने गये उनके पुत्र सतीश पांडेय को सूचना दिया । उन्होंने 108 नंबर पर फोन किया और घर की ओर भागे । उनके घर पहुंचते पहुंचते स्थित और खराब हो गई । जब तक एंबुलेंस पहुंचती तब तक वृद्धा की मौत हो गयी