चंदौली। किसान न्याय मोर्चा की बैठक सोमवार को डिग्घी गांव स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें रिंग रोड व फ्रेट कारिडोर एवं अन्य सुविधाएं देने में प्रशासनिक अफसरों द्वारा की जा रही हीलाहवाली पर नाराजगी जाहिर की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 23 दिंसबर से रिंग रोड व फ्रेट कारीडोर के किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए शासन से नियुक्त पदाधिकारी अशोक कुमार भट्ट के कार्यालय पर घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन आरंभ किया जाएगा। प्रशासनिक अफसरों के समक्ष किसान अपनी समस्याएं पुरजोर ढंग से रखेंगे और उसे पूरा कराने का भरपूर प्रयास करेंगे। बावजूद इसके अफसर ध्यान नहीं देते हैं तो हम सभी संगठित होकर बड़े पैमाने पर आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान मनोज, देवराज, कृष्णकांत यादव, रामविलास, संजय कुमार, राजकिशोर, बब्बन, संतोष रहे।