महिला एवं बाल अधिकार मंच परियोजना के अंतर्गत महिला समाख्या वाराणसी की ओर से गुरुवार को स्थानीय विकासखंड के सभागार में कार्याशाला आयोजित की गई। इसके पूर्व ब्लाक स्तरीय मंच गठन किया गया।
खंड विकास अधिकारी विजय जायसवाल ने कहा की घरेलू हिंसा, घटते हुये लिंगानुपात, बाल मजदूरी, बाल विवाह, मानव तस्करी आदि जैसे अपराध को रोकना होगा। महिलाओं व बच्चों को समान अधिकार दिलाने के लिए प्रयत्नशील रहना होगा। कहा कि इस तरह के विषय पर समुदाय की मानसिकता में बदलाव लाना ही मंच का उद्देश्य है। इसके पूर्व नारी अदालत, नारी संजीवनी के अनुभव को साझा कर बाल विवाह, घरेलू हिंसा व भेदभाव को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप सिंह, सीडीपीओ मीना गुप्ता, उर्मिला देवी, अंतिमा देवी, रचना देवी, बिंदु देवी, रीता देवी, तारा देवी, गायत्री देवी, रीता शर्मा, मीना देवी, सावित्री देवी मौजूद रहे।