फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर तीस जून से बैन होगा पॉलीथीन बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समन्वय बैठक गुरुवार को स्टेशन के सभाकक्ष में हुई। इसमें यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। इस दौरान यात्रा के दौरान यात्रियों की मांग पर छोटे बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों के लिए गरम दूध की व्यवस्था कमसम और फूड ट्रैक से कराने का निर्देश दिया गया। निर्णय लिया गया कि स्टेशन को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए तीस जून से पालीथीन बैग प्रतिबंधित हो जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला ने यात्रियों की सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिया। स्टेशन निदेशक ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या दो पर डिप्टी एसएस के पास 2 स्ट्रेचर और 2 व्हील चेयर उपलब्ध है। यात्री अपना पीएनआर नंबर देकर और आधार कार्ड जमा कर निशुल्क इसे ले सकते हैं। इसी तरह फर्स्ट एड किट डिप्टी एसएस के पास उपलब्ध है। इसमें कॉटन, डेटाल, बरनोल और फर्स्ट एड की दवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी। स्टेशन को गंदगी मुक्त रखने और प्रदूषण से बचाव के लिए तीस जून से पालीथीन का प्रयोग प्रतिबंधित किया गया। कहा कि सभी स्टालों पर प्लास्टिक बैग की जगह कागज के बैग इस्तेमाल किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में स्टेशन प्रबंधक नरेन्द्र सिंह, सीएसजी अशोक अनिल, सीआईटी आफताब खान,आईआरसीटी मैनेजर एचएन ठाकुर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें