फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों संग सड़क सुरक्षा सप्ताह के बाबत बैठक की। निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करें। परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारी समन्वय बनाकर 23 से 29 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उसे अमल में लाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग के अधिकारी, एनजीओ, शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दें। बच्चों को पेसिंल आदि जिस पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अंकित हो उसे डीलर्स और निर्माताओं से वित्तपोषित कराकर वितरित भी कराएं। बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह में 23 अप्रैल कार्यशाला, 24 को पैदल मार्च, 25 को एनसीसी, एनएसएस और स्काउट के माध्यम से हेलमेट और सीट बेल्ट हेतु लोगों को जागरूक करना और वाहन चेकिंग, 26 को प्रमुख स्कूलों में प्रार्थना के दौरान बच्चों में यातायात नियमों से संबंधित सूक्ष्म उद्बोधन, 27 को चालकों की कार्यशाला, 28 को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वकीलों की संगोष्ठी और 29 अप्रैल को संस्कृति विभाग के सहयोग से कठपुतली, नृत्य आदि का आयोजन किया जाना है। कहा कि आयोजनों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि औचक वाहन चेकिंग करवाएं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें