चकिया। ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रीतपुर गांव में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। साथ ही उन्होंने को दोचक गांव में स्वच्छता दिवस के अवसर पर खुदाई करके सौ शौचालयों के निर्माण कार्य का की शुरूआत की।
बुधवार को विधायक शारदा प्रसाद ने फावड़ा से गड्ढा खोदकर शौचालय निर्माण कार्य की शुरूआत की। कोदोचक के बाद प्रीतपुर गांव पहुंचे विधायक ने प्रीतपुर गांव की वनवासी बस्ती में झाड़ू लगाकर ग्राम स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर डीपीआरओ अशोक कुमार मिश्रा, ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे, विजय विश्वकर्मा, राजेश चौहान, सरदार राजकुमार सिंह, झामा वनवासी, अमित सिंह, सचिव अशोक, धीरज श्रीवास्तव, रवि सिंह मौजूद थे।