फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कनेक्शन बवाल

विज्ञापन
शिविर बिजली विभाग का
विज्ञापन
विज्ञापन

मुग़लसराय। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए मुफ्त विद्युत कनेक्शन देने के लिए रविवार को नगर में आयोजित कैंप के बाहर उत्तर प्रदेश सरकार लिखे वाहन में दलालों द्वारा निशुल्क फॉर्म को दो-दो सौ रुपए में बेचे जाने पर पात्रों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक दलाल व वाहन को पकड़ कर कोतवाली ले आई। वहीं शिकायतकर्ताओं से मिली तहरीर के आधार पर पकड़े गए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई । इस संबंध में एसडीओ विद्युत सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि वह गाड़ी विभाग द्वारा योजनाओं के प्रचार के लिए किराए पर ली गई थी। कहा कि विद्युत कनेक्शन का फार्म कोई भी बेच सकता हैं इससे उनका कोई सरोकार नहीं हैं ।
प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के स्वप्न को अधिकारी ही पलीता लगा रहे हैं। निशुल्क योजनाओं में भी दलालों के जरिये वसूली हो रही है। गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों को प्रदेश सरकार मुफ्त विद्युत कनेक्शन दे रही है। इसके लिए मुग़लसराय के कैलशपुरी मोड़ स्थित अग्रवाल सेवा संस्थान में रविवार को कैंप आयोजित किया गया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग द्वारा किराया पर ली गई उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गई प्रचार वाहन से फॉर्म दो-दो सौ रुपये में बेचा जा रहा है। मवई निवासी अशोक कुुमार ने बताया कि कैंप में आने पर पता चला की फार्म नहीं हैं। फिर कुछ लोगों ने बताया कि बाहर खड़ी गाड़ी से दो रुपये देकर फार्म खरीद लें। उदय चौहान ने बताया कि उन्होंने दो सौ रुपये का फार्म खरीदकर जब जमा करने गए तो एसडीओ भड़क गए और फार्म जमा करने से इंकार कर दिया । वहीं 70 वर्षीया वृद्ध मुनारी देवी ने बताया की दो घंटे से फार्म जमा करने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई । खजूर गांव निवासी महेन्द्र कुमार ने बताया कि काफी देर तक फार्म जमा किए जाने के बाद भी जब उनका नंबर नहीं आया तो इसकी जानकारी लेनेे के लिए एसडीओ के पास गए तो वे उन्हें मारने के उठ खड़े हुए। वहीं एसडीओ ने उपभोक्ताओं से बदसलूकी किए जाने की घटना से इंकार किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

148 उपभोक्ताओं को दिया गया निशुल्क कनेक्शन
मुगलसराय ( ब्यूरो ) । कैलाशपुर मोड़ स्थित अग्रवाल सेवा संस्थान में लगे निशुल्क कैंप में 100 के सापेक्ष 148 लोगों को कनेक्शन दिए गए जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं । इस दौरान मंडल अधीक्षण अभियंता विकास कपूर, अधिशासी अभियंता शुभेन्दु शाह, एसडीओ एसके श्रीवास्तव, अवर अभियंता एके पांडेय, मो. मेंहदी, राजमणि वर्मा आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें