फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 हजार रुपये नकदी सहित गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। स्थानीय कस्बा के जमुर्खा गांव में पूर्व प्रधान दीनदयाल गुप्ता के मकान में रविवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में 70 हजार रुपये नकदी सहित गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। आस पास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान दीनदयाल गुप्ता के मकान में ही परचून की दुकान है। दुकान से सटे ही घर का किचन है। रविवार की रात हाईवोल्ट बिजली आपूर्ति से घर के किचन में रखे इलेक्ट्रॉनिक फ्रीज, इंडक्शन चूल्हा, रोटीमेकर के साथ 70 हजार रुपये नगदी सही अन्य सामान जल गया। आग की लपट देख कर दीनदयाल के पुत्र बबलु की नींद खुली तो उसने शोर मचा कर परिवार के लोगों को जगाया। शोर सुनकर आस पास के लोग भी एकत्र हो गए और किसी तरह हैंडपंप के पानी से आग बुझाई। भुक्तभोगी दीनदयाल गुप्ता ने बताया कि बाइक खरीदने के लिए अपने ससुराल से पैसा लाया था। रविवार होने की वजह से वह बाजार नहीं गया और सोमवार को बाइक खरीदने के लिए पैसा अलमारी में रख दिया। आग से पूरी नकदी भी जल गई। अगलगी की सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल अफसर खान, कानूनगो प्यारे राम सोमवार को दोपहर में मौके पर पहुंचे और नष्ट हुए सामान का मूल्यांकन किया। कहा कि आग लगने से हुई क्षति का आकलन कर बिजली विभाग को भेजा जाएगा और मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट -डॉ. देवेन्द्र प्रताप यादव
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें