धानापुर। धानापुर विकास मंच के सदस्यों की बैठक शनिवार को कस्बा स्थित कमलाकांत मिश्र के आवास पर हुई। इसमें धानापुर में चकबंदी विभाग की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई।
संयोजक गोविंद उपाध्याय ने आरोप लगाया कि धानापुर में सक्रिय भू-माफियाओं व चकबंदी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से भूमि कब्जाने का कुचक्र रचा जा रहा है। भूमाफियाओं के विरुद्ध मुख्यमंत्री द्वारा एंटी भू माफिया अभियान चलाए जाने के बावजूद विभाग के अधिकारी लूट खसोट में लगे हैं। यहां तक कि कब्रिस्तान, श्मशान, ब्लाक मुख्यालय सहित अन्य बंजर और सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का कुचक्र रचा जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से जांच कर भू माफियाओं और अधिकारियों के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज किए जाने की मांग की है। इस मौके पर विरेंद्र प्रताप सिंह, रामअनुज यादव, नंद कुमार पांडेय, शिवाजी सिंह, अजय सिंह, अजित पांडेय, श्रीकृष्ण सिंह, रामलाल यादव, सुबेदार सिंह, सुनील उपाध्याय, अक्षय कुमार यदुवंशी, चिंता पांडेय आदि उपस्थित थे।