फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों ने किया नामाकंन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संग विभिन्न पदों के लिए सदर तहसील के बार सभागार में शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र प्रताप सिंह व महामंत्री के लिए दुर्गेश कुमार पांडेय ने नामांकन दाखिल कर चुनाव की सरगर्मी बढ़ा दी। वहीं अन्य पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। 19 जनवरी को बार का चुनाव होना है।
विज्ञापन

सिविल बार के चुनाव की प्रक्रिया के दौरान मुख्यालय स्थित सदर तहसील परिसर के बार सभागार में चुनाव अधिकारी के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र प्रताप सिंह व महामंत्री पद के लिए दुर्गेश कुमार पांडेय ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए एक पद के लिए चंद्रशेखर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद धर्मेंद्र कुुमार सिंह चंदेल, संयुक्त मंत्री के तीन पद के लिए प्रभाकर उपाध्याय, सत्यदेव तिवारी व प्रदीप कुमार यादव, कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार सिंह व ओम शरण सिंह, सदस्य कार्यकारिणी दस वर्ष के ऊपर छह पद के लिए निर्मलेश त्रिपाठी, राकेश रत्न तिवारी, मनोज कुमार सिंह, सुभाष चंद्र व इम्तियाज अहमद व दस वर्ष के नीचे छह पद के लिए अरूण मिश्र, अखिलेश कुमार पांडेय, श्रीमति प्रियंका श्रीवास्तव, राजीव कुमार शर्मा, इमरान अहमद व सुनील ने नामांकन किया। नामांकन को लेेकर सुबह से ही सदर तहसील परिसर में गहमागहमी थी। चुनाव अधिकारी कपिलदेव सिंह, चंद्रमौली उपाध्याय, विजय साहू, प्रभुनारायण मौर्य व अशफाक अहमद सिद्दकी के सात को नामांकन पत्रों की जांच व आठ को नाम वापसी होगी। नाम वापसी के बाद भी चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें