फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत

Sun, 06 Jan 2019 12:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्मिता नाट्य संस्थान की ओर से आयोजित मुगलसराय रंग महोत्सव के अंतिम दिन नगर के रविनगर स्थित निजी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार की देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विजेता कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। फिल्म अभिनेता राजेश तोमर, अभिनेत्री मोना और जमील सिद्दीकी ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। अगले वर्ष फिर मिलने के वादे के साथ कलाकार विदा हुए।
विज्ञापन


समापन समारोह का उद्घाटन फिल्म निदेशक एसके सिंह और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उमाशरण ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की। टीम के रूप में ज्योति कान्वेंट प्रथम, नगर पालिका इंटर कॉलेज द्वितीय और लक्ष्मी अपराजिता सेवा संस्थान पटना तृतीय रहा। फैशन शो में मुस्कान, कुशाल, और कृति सोनी, समूह नृत्य में रेमो ग्रुप डांस, आजाद डांस ग्रुप, और न्यू सितारा ग्रुप क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। जूनियर वर्ग के क्लासिकल नृत्य में दीक्षा सिंह अव्वल रही।

सीनियर क्लासिकल नृत्य में विदेशा जायसवाल, डूएट नृत्य में वैष्णवी शर्मा, डुएट जूनियर नृत्य में मुस्कान अव्वल रहे। युवा नाट्य संस्थान की प्रस्तुति बेबी को पहला स्थान मिला। बाल नाटक में प्रहरी अव्वल रहा। सर्वश्रेष्ठ निदेशक राजेश श्रीवास्तव व बैधुबाला सिन्हा रहे। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता राजेश द्विवेदी व आकाश कुमार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री अनीता चक्रवर्ती व अंजली कुमारी,सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता श्रमित साह व राधे कृष्णा मोहन, सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री बैधुबाला सिन्हा व गीतांजलि कलिता रहीं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि समाजसेवी सदानंद दूबे, डॉ. केएन पांडेय, श्रीराम द्विवेदी, रमेश जयसवाल, निरंजन चौबे, फ़िल्म अभिनेत्री मधु, डॉ. उमशरन, डॉ. जेके पांडेय ने कलाकारों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर दिनेश शर्मा, कृष्ण मोहन गुप्ता, राजू अरोड़ा, राकेश अग्रवाल, अशोक साहू, अमरनाथ गुप्ता, सार्थक सिंह, विवेक चौहान, निक्की गुप्ता, राजीव, संजीवन यादव, विपिन अग्रहरी, विजय राज, डीके जयसवाल, गुड्डू विश्वकर्मा, नंदू कुमार रहे। अध्यक्षता डॉ. राजकुमार गुप्ता ने, संचालन संजय शर्मा और प्रमोद अग्रहरि ने संयुक्त रूप से किया। अथितियों का स्वागत व धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें