फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण की मांग को लेकर मुखर हुए सुभासपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को भी विकास भवन के समीप धरना दिया। पिछड़े वर्ग के आरक्षण को तीन वर्गो में विभाजित करने के मांग को लेकर सभी मुखर रहे। वहीं मांगे पूरी नही होते तक अनवरत धरना देने का एलान किया। इस दौरान लोगों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने के दौरान सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष नथुनी राजभर ने कहा कि पिछड़े वर्ग के आरक्षण का लाभ कुछ चिन्हित लोगों को मिल रहा है। जबकि अतिपिछड़े वर्ग के लोग आज भी आरक्षण से वंचित है। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पिछड़ वर्ग को तीन भागों में बांटने और उन्हे 29.50 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। पार्टी द्वारा भूमिहीन, अकुशल श्रमिक,घरेलू सेवक को 17 प्रतिशत, कृषकों, दस्तकारों को दस प्रतिशत और पिछड़े मुस्लिमों को 2.50 प्रतशित आरक्षण देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार को प्रस्ताव दिया है। लेकिन अभी तक पिछड़ों के हित को लिए सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है। उनकी मांगे पूरी नहीं होने तक उनकार धरना चलता रहेगा। कहा कि 30 दिसंबर के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ों के हित को देखते हुए कड़ा निर्णय लेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवनीश राजभर, भूपेंद्र सरिंह, भिखारी राजभर, अजय सिंह राजपूत, आलम राजभर, कन्हैया राजभर, जगरोपन, चंद्रमा राजभर, रामजीत राजभर, इंदू देवी, रामअशीष राजभर, त्रिवेणी राम, अमरनाथ, सुनिता कन्नौजिया, रामजियावन, अनिरुद्ध, भिखारी, आलम, दीपक, दिनेश पाल, गोपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें