फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र पर डीएम को मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बुधवार को नवीन मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। लेकिन केंद्र पर व्याप्त अनियमितता को देख डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और यूपी एग्रो के क्रय केंद्र पर बहुत कम खरीद होने प्रभारी को हटाने के लिए डिप्टी आरएओ को निर्देश दिया। साथ ही सभी केंद्रों पर प्रतिदिन छह सौ कुंतल धान क्रय करके रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्यालय के नवीन कृषि मंडी में यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम, खाद्य विभाग व नैफेड के क्रय केंद्र स्थापित हैं। बुधवार को डीएम ने सभी केंद्रों की पड़ताल की तो यूपी एग्रो के केंद्र पर मात्र सवा सौ एमटी ही धान की खरीद हुई थी। जबकि कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय केंद्र पर भी खरीद की रफ्तार काफी धीमी पाई गई। किसानों ने धान बेचने के एक पखवारे बाद भी भुगतान न होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने केंद्र प्रभारियों व डिप्टी आरएमओ को फटकार लगाई। साथ ही यूपी एग्रो के केंद्र प्रभारी को हटाकर किसी अन्य को केंद्र प्रभारी नियुक्त करने का निर्देश डिप्टी आरएमओ को दिया। इस दौरान उन्होंने खरीद रजिस्टर सहित संसाधनों का भी अवलोकन किया। कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की शिकायत पाई गई तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें