फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री आज करेंगे ट्रामा सेंटर का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली (ब्यूरो)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को जनपद दौरे पर होंगे। वे दोपहर तीन बजे पीडीडीयू नगर के महेवा में हाइवे के किनारे बनने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रामा सेंटर का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वे दोपहर 11 बजे जेट विमान से दिल्ली से रवाना होकर 12.20 पर वाराणसी एयर पोर्ट पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद 1.30 बजे सड़क मार्ग से पीडीडीयू नगर के महेवा के लिए रवाना होंगे। वे तीन बजे से पांच बजे तक कार्यक्रम में उपस्थित रहने के बाद सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएगे। वहीं ट्रामा सेंटर के शिलान्यास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्र नाथ पांडेय मौजूद रहेंगे। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी रहेंगी। शाम छह बजे वाराणसी सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी जिला सूचना अधिकारी विपिन कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें