फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलान्यास स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय तहसील के महेवा गांव में बनने वाले ट्रामा सेंटर का शिलान्यास शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा करेंगे। शुक्रवार को डीएम नवनीत सिंह चहल ने शिलान्यास व सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। डीएम ने सभास्थल, शिलान्यास स्थल सहित पंडाल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सबसे पहले नेशनल हाइवे से कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले संपर्क मार्ग का निरीक्षण कर मार्ग को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात सभास्थल व मंच का निरीक्षण किया। यहां मौजूद मंच निर्माता से मंच मानक के अनुरूप बनाने को कहा। शिलान्यास स्थल पर भी भूमि पूजन की जगह आदि का जायजा लिया। कहा कि ट्रामा सेंटर के निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सभास्थल पर जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अतुल नारायण सिंह को निर्देशित किया। इस मौके पर सीडीओ डॉ अभय श्रीवास्तव, एसडीएम आनंद वर्धन, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद तिवारी, अनिल सिंह, रमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
सभा में 10 हजार लोगों के जुटने का दावा
भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कार्यक्रम में 10 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया है। कहा, कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग गए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा के होंगे पुख्ते इंतजाम
सुरक्षा की बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभा स्थल पर दो पुलिस उपाधीक्षक, पांच थानाध्यक्ष, एक महिला थानाध्यक्ष, दो महिला एसआई, 10 महिला कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, 50 कांस्टेबल, 15 हेड कांस्टेबल सहित बम डिस्पोजल दस्ता व ट्रैफिक पुलिस को भी लगाया गया है। सभी सुरक्षा में लगे अधिकारी व सुरक्षाकर्मी सुबह साढ़े आठ बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे।
ट्रामा सेंटर भाजपा सरकार की उपलब्घि नहीं
नियामताबाद। भाजपा सरकार पूर्व सपा सरकार के कार्यकाल की प्रस्तावित परियोजनाओं का ही शिलान्यास कर रही है। उनके पास प्रदेश के विकास का कोई खाका मौजूद नहीं है। यह बातें सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन ने शुक्रवार को मीडिया से वार्ता के दौरान कहीं। कहा कि ट्रामा सेंटर भाजपा सरकार की उपलब्धि नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुसार नेशनल हाइवे के किनारे ट्रामा सेंटर का निर्माण हर जिले में होना है। कहा कि सपा के कार्यकाल में जिले में मेडिकल कालेज बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण कर सरकारी दस्तावेजों में जमीन दर्ज कर ली गई थी। निर्माण कार्य के लिए धनराशि भी आवंटित हो गई। सरकार बदलते सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इतना ही नहीं मेडिकल कालेज को मिर्जापुर स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें