धानापुर (चंदौली)। नहर में पानी न छोड़े जाने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को कोलपुर धानापुर रजवाहा से निकलने वाली सकरारी मानइर को पाटने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया। किसानों ने चेतावनी दी कि नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान किसान नेता अंजनी सिंह ने कहा टेल के किसान चाहे कोलपुर नहर हो या भूपौली वाया कमालपुर नहर, नरवन के टेल के किसान अपनी फसल बचाने के लिये संघर्ष कर रहे हैं। किसान लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पानी के अभाव में फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों को पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शेषनाथ यादव, मनमन सिंह, दामोदर सिंह, दीपक यादव, अभय बिंद, ज्योति बिंद, अमित, अरविंद, दीपक यादव, बजरंगी उपस्थित रहे।(ब्यूरो)