फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी निकाल गांधी के विचारों को बताया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती सप्ताह के छठें दिन सकलडीहा तिराहा से प्रभात फेरी निकाली और महात्मा गांधी के विचारों का प्रचार प्रसार किया।
प्रभातफेरी मुगलचक, बिछड़ी, सकलडीहा रोड, अलीनगर होते सेंट्रल कालोनी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्मस्थली पहुंची। यहां शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, मुहम्मद नइम, नंदगोपाल सिंह, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, शाहिद तौसिफ, मेवा लाल पटेल,कन्हैया केशरी, खज्जन बाबा, इश्तेखार, राजू बनारसी, मुहम्मद रईस, शाहिद, पिंटू, अब्दुल्ला, शेरू, इसरार, बाबू, मुनीर, नीलू शामिल रहे। इसी तरह कांग्रेस सेवा दल की ओर से परशुरामपुर स्थित कैंप कार्यालय पर गोष्ठी में देश में फैले कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि आज के युवाओं में राष्ट्रभक्ति का जज्बा पैदा करना होगा। इस मौक पर नवीन पांडेय, बालगोविंद, बलराम केशरी, भगवानदास, इकबाल, सागर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चकिया संवाददाता के अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी तथा नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को स्थानीय गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की विचारधारा की रक्षा के लिए संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा सत्य एवं अहिंसा पर आधारित है। इस अवसर पर जगदीश तिवारी, जगदीश कुशवाहा, ब्लाक अध्यक्ष राममूरत गुप्ता, नगर अध्यक्ष विनोद सिंह गणित, कृष्ण कुमार संत, मिर्जा कमालुद्दीन, प्रकाश मिश्रा, राजेन्द्र भारती, प्रेम गुप्ता ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

सैयदराजा संवाददाता के अनुसार बरहनी ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से रामलीला मैदान से महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा की विचारधारा को जीवंत रखने के लिए 150 वें जयंती सप्ताह के तहत प्रभात फेरी निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि महात्मा गांधी की सत्य व अहिंसा की विचारधारा की हत्या नहीं होने देंगे। प्रभात फेरी में रामनिवास त्रिपाठी, रामानंद सिंह यादव, रजनीकांत पांडेय, मुनीर खान, प्रभाकर तिवारी, विजय शंकर राय, उपेंद्र सिंह, सुरेश यादव, मुरारी यादव, जितेंद्र उपाध्याय, जुगल किशोर, श्याम नारायण सेठ, गोविंद, विश्वजीत सर्राफ, गुरमीत कौर, हेमलता पांडेय, गजेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें