फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनचौपाल लगाकर विधायक ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र स्थित भोगवार ग्राम पंचायत में गुरुवार को आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने मुगलसराय विधायक के समक्ष बिजली, सड़क व पेयजल की जल की समस्याओं को रखा। जिस पर विधायक ने समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान विधायक ने लोहरा को अलग ग्राम पंचायत बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जन चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि भोगवार ग्राम पंचायत में बीते दस वर्षो से सफाई के लिए कोई भी कर्मी नहीं आया है। इससे कूड़े का अंबार लगा हुआ है। दूसरी तरफ क्षेत्र में विद्युत खंभो की संख्या बढ़ाने की भी ग्रामीणों ने मांग की। इसपर विधायक साधना सिंह ने संबंधित अधिकारियों शिकायतों को अविलंब निस्तारित करने का निर्देश दिया। वहीं तालाब की स्थिति को सुधारने के लिए सौदर्यीकरण कराने का निर्देश दिया। शौचालय निर्माण की प्रगति जानने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी को रिपोर्ट बनाने के लिए कहा। विधायक ने क्षेत्र की गर्भवतियों की गोद भराई के साथ शिशुओं का अन्न ग्रहण कराया। इस दौरान तहसीलदार हीरा लाल, खंड विकास अधिकारी राजन राय, एसडीओ दया सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम मेहता, आलोक वरूण, नीरज सिंह, मनीष गुप्ता, संतोष जायसवाल, अनिल पटेल, अनुराग मौर्या, राघवेंद्र सिंह, राजेश दूबे और राकेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें