चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव में रविवार शाम लगभग चार बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने आग को बुझाने का भरपूर प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण आग को बुझा पाये लेकिन तब तक बीस बीघे में खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो चुकी थी। सूचना के बाद भी फायर बिग्रेड के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी थी।
कैथी गांव में शाम बजे एक किसान के खेत में खड़ी गेंहू की फसल में अज्ञात कारणों आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन कुछ देर तक मदद नहीं मिलने पर ग्रामीण स्वयं ही आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीण जब तक आग बुझा पाते तब तक बैजनाथ सिंह, पप्पू सिंह, राजेश, बृजनाथ, शम्भूनाथ, बच्चा तिवारी, राकेश सिंह, सुरेन्द्र तिवारी के खेत में गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी। वहीं क्षेत्रीय लोगों द्वारा घटना के बाबत उपजिलाधिकारी को भी सूचित किया गया लेकिन न तो फायर ब्रिगेड और न ही कोई अधिकारियों मौके पर पहुंचा। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी थी।
फसल जलने पर ढांढस बंधाने पहुंचे विधायक
कन्दवा(ब्यूरो) शनिवार को जमुड़ा गांव अगलगी से दो दर्जन किसानों के 50 एकड़ से अधिक खेत में खड़ी फसल के बर्बाद होने के बाद रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह किसानों को हाल जानने के लिए गांव पहुंचे। उन्होंने किसानों को ढांढस बंधाया।
मुगलसराय (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के गोबरिया गांव में रविवार की दोपहर अवांछनीय तत्वों ने झाड़ियों में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। इससे आसपास बनी झोपड़ियों में रहे दलित बस्ती मे भी भगदड़ मच गई। बाद में लोगों ने पानी डालकर आग को बुझा दिया।