फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सड़क पर किया सीडीओ का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद आगमन के दौरान मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विकास भवन के पास सड़क पर ही सीडीओ अनिरुद्ध सिंह का घेराव किया। लगभग बीस मिनट तक अधिकारी के वाहन को चारों तरफ से घेरे रखा और जमकर नारेबाजी भी की। आरोप लगाया कि सीडीओ ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया था कि पास जारी कर सीएम से मुलाकात करवाएंगे। लेकिन वह अपने वादे से मुकर गए। जनपद स्तरीय समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन देने के बाद ही सीडीओ आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पंद्रह हजार रुपये और सहायिकाओं को दस हजार रुपये मानदेय देने और पंजीरी घोटाले की जांच कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विगत दस दिनों से धरनारत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कार्यालय जा रहे मुख्य विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह का वाहन रास्ते में ही रोक लिया। वाहन को चारों तरफ से घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सीडीओ वाहन में ही बैठे रहे। कार्यकर्ताओं की नाराजगी यह थी कि सीडीओ ने उन्हें आश्वस्त किया था कि जनपद आगमन के दौरान उनको सीएम से मिलवाया जाएगा ताकि वह अपनी समस्याओं को सूबे के मुखिया तक पहुंचा सकें। इसके लिए दो लोगों को पास जारी करने की भी बात कही थी। जिलाध्यक्ष सुषमा मिश्रा ने कहा कि सीडीओ अपने वादे से मुकर गए और कार्यकर्ताओं को सीएम से नहीं मिलने दिया गया। यही नहीं पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं संग अभद्रता भी की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीडीओ को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई। अंत में अपना मांगपत्र सौंपते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की। सीडीओ ने जनपद स्तरीय समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मधुबाला, संगीता, जयप्रकाश, रेखा, रूही बेगम, नरगिस, पूनम आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें