फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने से नाराज होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड क्षेत्र के मुड्डा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को राशन वितरण में अनियमितता , अपात्रों को राशन कार्ड और घटतौली को लेकर कोटेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने और गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों का ने आरोप लगाया कि तीन माह से गरीबों को राशन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पात्रों को छोड़कर कोटेदार अपने खास लोगों व अपात्रों को राशन देते हैं। घटतौली की भी शिकायत की। ग्रामीणों का कहना था कि अधिकारियों से कहने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो हुई। वहीं कोटेदार अछैवर गुप्ता का कहना है कि गवईं राजनीति के चलते कुछ लोगों ने ऐसा किया है। विभाग से मिली सूची के अनुसार ही राशन वितरण किया जाता है । प्रदर्शन करने वालों में श्यामनारायण पाल, रामधीरज, अंगद प्रसाद, रामजतन बिंद, सरोज, रामगति, गुड़िया, लाखी देवी, तेतरी पाल, प्रमिला, मुराही, सीमा, शांति और विनोद सिंह आदि शामिल रहे। इस संबंध में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक राजीव कुमार वर्मा का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार को मैं मुड्डा गांव गया था। यहां जांच पड़ताल में सब ठीक मिला। कुछ लोगों की शिकायत थी कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है। मैंने उनसे कार्यालय आकर राशन कार्ड के लिए प्रार्थना पत्र देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें