मुगलसराय। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस रविवार को मनाया गया। इस विभिन्न संगठनों ने गोष्ठी में अब्दुल हमीद को देश का सच्चा सिपाही बताते हुए सभी से ऐसे लोगों के मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। सपा की ओर से वीर सपूत विषय पर गोष्ठी हुई।
नगर के नगर पालिका इंटर कालेज प्रांगण में स्थित वीर अब्दुल हमीद सभागार में आयोजित गोष्ठी में सपा नेता पूर्व प्रमुख बाबूलाल ने कहा कि अब्दुल हमीद ने भारत पाक की जंग में जिस वीरता का परिचय दिया था वह अविष्मरणीय है। नफीस अहमद गुड्डू ने कहा कि गाजीपुर जनपद के एक छोटे से गांव धामूपुर के दर्जी परिवार में जन्मे वीर अब्दुल हमीद ने अपनी शहादत देकर न सिर्फ क्षेत्र बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस मौके पर सुदामा यादव, नायाब अहमद, विजय धूरिया, मोहम्मद इश्तियाक, शमशादआलम, संजय प्रसाद, राहुल राज, ओमकार गोंड, रवि उपाध्याय, सुरेन्द्र यादव, विकास चौबे, नियाज अंसारी, निजामुद्दीन, जाकिर अली, सुरेेश यादव आदि रहे। अध्यक्षता मंगल जायसवाल ने और संचालन संदीप बरनवाल ने की। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के सदस्यों ने रविवार को पराहूपुर स्थित कैंप कार्यालय पर में वीर अब्दुल हमीद का बलिदान दिवस मनाया। इस दौरान सदस्यों ने सभा में उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सिविल बार एसोसिशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी,तारकेश्वर सिंह, विजय बहादुर सिंह, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमित सिंह बब्बू, बच्चा मिश्रा, हरेंद्र सिंह, रविप्रकाश सिंह, दुर्गेश पांडेय, कमलेश चंद्र पांडेय, मुन्ना, संतोष, सुनीता चौधरी, मनीष तिवारी, शिवा कुमार आदि उपस्थित रहे।